Rang Panchami 2025 Date (रंग पंचमी कब है 2025): रंग पंचमी का त्योहार होली के पांच दिनों बाद मनाया जाता है। इस दिन मथुरा-वृंदावन में होली उत्सव का समापन होता है। मुख्य रूप से ये पर्व मध्यप्रदेश में मनाया जाता है। इस दिन सड़कों पर बड़ी संख्या में होली खेलने वाले हुरियारों का समूह निकलता है। इस पर्व को कृष्ण पंचमी और देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल रंग पंचमी कब है और क्यों मनाया जाता है ये त्योहार।
Rang Panchami 2025 Date
रंग पंचमी 2025 (Rang Panchami 2025 Date)
| रंग पंचमी 2025 | 19 मार्च 2025, बुधवार |
| पंचमी तिथि प्रारंभ | 18 मार्च 2025, 10:09 PM |
| पंचमी तिथि समाप्त | 19 मार्च 2025, 12:36 AM |
रंग पंचमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है (Rang Panchami Kyu Manaya Jata Hai)
रंग पंचमी की पौराणिक कथाओं अनुसार इस शुभ दिन पर भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी के साथ रंग-गुलाल की होली खेली थी। कहते हैं इस दिन समस्त देवगण पृथ्वीलोक पर रंगों से होली खेलने आते हैं और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त के लिए ही रंग पञ्चमी पर लोग प्रकृति में रंग-गुलाल उड़ाते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिरों में विशेष झांकी के दर्शन होते हैं, जिसमें कृष्ण भगवान को श्री राधा रानी के साथ होली खेलते हुये दर्शाया जाता है। इस पर्व की खास रौनक, इन्दौर, राजस्थान और मथुरा-वृंदावन में देखने को मिलती है।
