Ram Navami Puja Muhurat 2025: राम नवमी कब मनाई जाएगी, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त

Ram Navami Kab Hai 2025: राम नवमी का त्योहार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। 2024 में राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई गई थी जानिए 2025 में कब मनाया जाएगा ये त्योहार।

Ram Navami Kab Hai 2025: राम नवमी का त्योहार भगवान श्री राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जो हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। इसलिए राम नवमी की पूजा के लिए मध्याह्न का समय ही सबसे शुभ माना जाता है। यह त्यौहार वैष्णव समुदाय में विशेषतौर पर मनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी।

राम नवमी 2025 तिथि व मुहूर्त (Ram Navami 2025 Date And Time)

राम नवमी 2025 में 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल 2025 की सुबह 11:08 AM से 01:39 PM तक रहेगा। नवमी तिथि का प्रारम्भ 5 अप्रैल 2025 की शाम 07:26 बजे होगा और समापन 6 अप्रैल 2025 को 07:22 PM पर होगा।

End of Feed