राम लला का सूर्य तिलक 2026 हुआ संपन्न, जानें क्यों निभाई जाती है ये परंपरा, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

Ram Lalla Surya Tilak Time 2026: राम नवमी का पावन पर्व आज यानी 27 मार्च यानी आज है। भगवान राम के जन्म का प्रतीक ये त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास दिन अयोध्या के राम मंदिर में सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा देखने को मिला है। राम लाल का सूर्य तिलक अब संपन्न हो चुका है। आगे देखें राम लला के तिलक की भव्य तस्वीरें और जानें क्यों निभाई जाती है ये परंपरा? आगे पढ़ें आज रामनवमी के मौके पर राम लला के सूर्य तिलक का पूरा कार्यक्रम।

Ram Lalla Surya Tilak Time 2026: राम नवमी का पावन पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में एक अद्भुत और दिव्य दृश्य देखने को मिलता है, जिसे 'सूर्य तिलक' कहा जाता है। यह अनोखी परंपरा भक्तों के लिए आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि विज्ञान और आध्यात्म का अद्भुत संगम भी है। आज भगवान राम के सूर्य तिलक कार्यक्रम में राम लला को 5 क्विंटल पंजीरी और 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया।

Ram lalla surya tilak

राम लला का सूर्य तिलक

राम मंदिर निर्माण के बाद ये परंपरा चलन में आई है। जब हर वर्ष राम नवमी के दिन ठीक दोपहर के समय सूर्य की एक विशेष किरण मंदिर के गर्भगृह में पहुंचती है और भगवान रामलला के मस्तक पर तिलक के रूप में स्थापित होती है। यह दृश्य कुछ मिनटों तक बना रहता है, जिसमें ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं सूर्य देव प्रभु राम को तिलक कर रहे हों। इस दिव्य क्षण का दर्शन करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचते हैं। राम लाल का सूर्य तिलक अब संपन्न हो चुका है। आगे देखें राम लला के तिलक की भव्य तस्वीरें और जानें क्यों निभाई जाती है ये परंपरा? आगे पढ़ें आज रामनवमी के मौके पर राम लला के सूर्य तिलक का पूरा कार्यक्रम।

End of Feed