Raksha Bandhan 2025: राखी कब उतारनी चाहिए? राखी कितने दिन तक बांधनी चाहिए? जानें पुरानी राखी का क्या करें

Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के बाद अक्सर लोगों को ये समझ नहीं आता है कि अब राखी का क्या करें। इस राखी को कलाई पर ही रहने दें या उतार दें। कब उतारना सही है और कहां रखें? इन सभी सवालों का सही जवाब आपको यहां मिल जाएगा।

Raksha Bandhan 2025: आज देशभर में बड़े धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भाईयों की कलाई में राखी है। लेकिन अब जब राखियां बंध गई हैं तो अक्सर समझ नहीं आता है कि अब इस राखी को कलाई से कब उतारा जाए। कितने दिनों तक राखी को पहनना शुभ होता है। यहां तक की कुछ लोग तो पिछले साल की पुरानी राखी भी संभालकर रखते हैं क्योंकि उन्हें ये नहीं पता होता है कि इसका क्या करना है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। राखी से जुड़े हर सवाल का सीधा जवाब यहां है।

राखी कब उतारनी चाहिए? (photo source: canva)

राखी कब उतारनी चाहिए?

राखी को अक्सर 5 से 7 दिन तक बांधे रखने की परंपरा है। कई लोग इसे पूर्णिमा से अगले त्योहार (जैसे कृष्ण जन्माष्टमी) तक बांधे रखते हैं। कुछ परंपराओं में राखी कृष्ण जन्माष्टमी के बाद उतारी जाती है। कुछ लोग इसे भाद्रपद मास के आरंभ में उतारते हैं। वैसे जब राखी पुरानी या गंदी हो जाए, तब भी लोग उसे उतार देते हैं।

End of Feed