Raksha Bandhan 2024: साल 2024 में कब है रक्षा बंधन का त्योहार, यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024: सनातन परंपरा में रक्षा बंधन के त्योहार का बहुत महत्व है। ये दिन भाई- बहने के प्रेम संबंध का दिन होता है। इस दिन बहने अपने भाई के हाथों पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में रक्षा बंधन का त्योहार कब है। यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024 Date: हिंदू धर्म में राखी के त्योहार का विशेष महत्व है। ये दिन भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का दिन है। रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं। इस त्योहार को पूरे भारत में पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखई बांधकर ईश्वर से उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और भाई भी अपनी बहन की सुरक्षा का वादा करते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan

Raksha Bandhan 2024 Date (रक्षा बंधन 2024)

हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि के रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। साल 2024 में राखी का त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा के कराण पूरे दिन राखी का शुभ मुहूर्त होगा।

राखी शुभ मुहूर्त 2024 ( Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2024)

साल 2024 में राखी का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त की दोपहर 1 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक होगा। इस बार राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे का समय मिलेगा। इस कारण इस दिन इस समय में से किसी भी समय में राखी बांधना शुभ माना जाएगा।

रक्षा बंधन महत्व 2024 ( Raksha Bandhan Importance 2024)

रक्षा बंधन का इतिहास बहुत ही पुराना है। इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। प्राचीन कथा के अनुसार एक बार कृष्ण की उंगली चक्र से कट गई थी तो द्रोपदी ने उनके हाथ पर कपड़ा बांध दिया था। तब से ही राखी मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन बहन अपने भाई को प्रेम पूर्वक राखी बांधती हैं और ईश्वर से उनकी लंबी उम्र के लिए कामना करता हैं और भाई भी अपनी बहन की रक्षा वचन उन्हें देते हैं।

End of Feed