Paush Putrada Ekadashi 2025 Wishes in Hindi (पौष पुत्रदा एकादशी विशेज हिंदी में): हिदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। विष्णु पुराण समेत कई धर्म ग्रथों में एकादशी व्रत की महिमा का गुणगान मिलता है। कहते हैं इस व्रत को करने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से दांपत्य को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सुंदर और आध्यात्मिक पौष पुत्रदा एकादशी विशेज हिंदी में लेकर आए हैं जिन्हें आप दोस्तों और परिवार को भेज सकते हैं।
Pausha Putrada Ekadashi Wishes in Hindi
Pausha Putrada Ekadashi Wishes in Hindi (पौष पुत्रदा एकादशी विशेज हिंदी में)
ताल बजे, मृदंग बजे, बजे श्रीहरि की वीणा,
जय राम, जय राम, जय-जय श्रीकृष्ण हरि।।
पुत्रदा एकादशी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
जय श्री लक्ष्मी नारायण नमः
पुत्रदा एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु
आपके संतान को सुख,शांति,समृद्धि,यश और कीर्ति प्रदान करें
पुत्रदा एकादशी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
पुत्रदा एकादशी 2025 की शुभकामनाएं!
ॐ लक्ष्मी नारायण नमो नम:
जो दंपति श्रद्धापूर्वक पुत्रदा एकादशी का व्रत रखते हैं,
उन्हें श्री विष्णु की कृपा से संतान,धन-संपदा का सुख प्राप्त होता है
आपको शुभ पौष पुत्रदा एकादशी !
विष्णु जिनका नाम हो,
वैकुंठ जिनका धाम हो,
पुत्रदा एकादशी के शुभ अवसर पर,
श्रीहरि को शत-शत प्रणाम,
पुत्रदा एकादशी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।
विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।
वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।
पुत्रदा एकादशी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान विष्णु जिनका नाम है,
जगत के उस पालनहार को,
पौष पुत्रदा एकादशी के अवसर पर,
शत-शत नमन...
पौष पुत्रदा एकादशी 2025 की शुभकामनाएं!
