Margashirsha (Aghan) Purnima 2023 Puja Samagri List In Hindi: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस तिथि पर विधि विधान व्रत-पूजन करने से बहुत ही पुण्य मिलता है। धर्मशास्त्रों में बताया गया है कि जो भी व्यक्ति पूर्णिमा के दिन स्नान, दान, ध्यान और पूजा करता है उसके पुण्य में इजाफा होता है। 26 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पड़ रही है। ऐसे में जानिए इस दिन की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा। यहां चेक करें मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा सामग्री लिस्ट।
Purnima Puja Samagri In Hindi
Margashirsha (Aghan) Purnima 2023 Date And Time In Hindi
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत 26 दिसंबर को रखा जाएगा। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 दिसंबर की सुबह 05:46 से होगी और समाप्ति 27 दिसंबर की सुबह 06:02 पर होगी।
Margashirsha Purnima List In Hindi (मार्गशीर्ष पूर्णिमा सामग्री)
- लकड़ी की चौकी
- लाल कपडा चौकी पर बिछाने के लिए
- रोली
- चावल
- सिंदूर
- दीपक
- घी
- बत्ती
- पंचामृत
- भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की फोटो या मूर्ति
- गंगाजल
- फल
- फूलमाला एवं फूल
- नैवेद्य
- धुप
- मिठाई
पूर्णिमा पर इन बातों का रखें ध्यान
इस दिन अपने शरीर के साथ अपने मन को भी साफ रखें। किसी से भी छल-कपट न करें और हर तरह के विवाद से दूर रहें। इस दिन जरूरतमंदों की मदद जरूर करें। इस दिन आप शाकाहारी भोजन ही करें। इस दिन संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। अगर ये संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
