Purnima 2026 Date List: साल 2026 में पूर्णिमा तिथि कब-कब है, जानिए डेट्स, समय और माह

Purnima 2026 Date Time Month Wise List (2026 में पूर्णिमा तिथि कब कब पड़ेगी ): साल 2026 में कुल 13 पूर्णिमा तिथियां होंगी। पूर्णिमा वह पावन तिथि जब चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस कारण पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में पूर्णिमा तिथि कब-कब पड़ने वाली है?

Purnima 2026 Date List: पूर्णिमा वह पवन तिथि है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूरी तरह चमकता है। हिंदू धर्म में इसे मन की शांति, पाप-नाश और भगवान विष्णु-चंद्र देव की विशेष कृपा पाने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। पूर्णिमा पर व्रत, पूजा, दान और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक स्थिरता और आध्यात्मिक उन्नति होती है। साल 2026 में कुल 13 पूर्णिमाएं आएंगी, जिनमें बुद्ध पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा जैसी बड़ी तिथियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 में पूर्णिमा तिथि कब है और उनको किस नाम से जाना जाता है।

purnima 2026 date and time

साल 2026 में पूर्णिमा कब-कब हैं?

पूर्णिमा तिथि और दिन

साल 2026 की सभी पूर्णिमा तिथियां

तारीखअंग्रेजी महीनाहिंदू महीनापूर्णिमा का नामतिथि
3 जनवरी 2026 (शनिवार)जनवरीपौषपौष पूर्णिमा2 जनवरी शाम 6:53 से 3 जनवरी दोपहर 3:32 तक
1 फरवरी 2026 (रविवार)फरवरीमाघमाघ पूर्णिमा1 फरवरी सुबह 5:52 से 2 फरवरी सुबह 3:38 तक
3 मार्च 2026 (मंगलवार)मार्चफाल्गुनफाल्गुन पूर्णिमा2 मार्च शाम 5:55 से 3 मार्च शाम 5:07 तक
1-2 अप्रैल 2026अप्रैलचैत्रचैत्र पूर्णिमा1 अप्रैल सुबह 7:06 से 2 अप्रैल सुबह 7:41 तक
1 मई 2026 (शुक्रवार)मईवैशाखवैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा)30 अप्रैल रात 9:12 से 1 मई रात 10:52 तक
30-31 मई 2026मईज्येष्ठ (अधिक)ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा30 मई दोपहर 11:57 से 31 मई दोपहर 2:14 तक
29-30 जून 2026जून ज्येष्ठ ज्येष्ठ पूर्णिमा29 जून सुबह 3:06 से 30 जून सुबह 5:26 तक
29 जुलाई 2026 (बुधवार)जुलाईआषाढ़आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा)28 जुलाई शाम 6:18 से 29 जुलाई रात 8:05 तक
27-28 अगस्त 2026अगस्तश्रावणश्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन)27 अगस्त सुबह 9:08 से 28 अगस्त सुबह 9:48 तक
26 सितंबर 2026 (शनिवार)सितंबर भाद्रपदभाद्रपद पूर्णिमा25 सितंबर रात 11:06 से 26 सितंबर रात 10:18 तक
25-26 अक्टूबर 2026अक्टूबरआश्विनआश्विन पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा)25 अक्टूबर दोपहर 11:55 से 26 अक्टूबर सुबह 9:41 तक
24 नवंबर 2026 (मंगलवार)नवंबर कार्तिककार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली)23 नवंबर रात 11:42 से 24 नवंबर शाम 8:23 तक
23 दिसंबर 2026 (बुधवार)दिसंबरमार्गशीर्षमार्गशीर्ष पूर्णिमा23 दिसंबर सुबह 10:47 से 24 दिसंबर सुबह 6:57 तक

महीनों के अनुसार पूर्णिमा तिथि की डेट

जनवरी 2026 में पूर्णिमा तिथि

जनवरी 2026 में पूर्णिमा तिथि 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को पड़ेगी। इसे पौष पूर्णिमा या शाकम्भरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी शाम 6 बजकर 53 मिनट से होगी जो 3 जनवरी दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।

End of Feed