Shani Sade Sati: शनि साढ़े साती का नाम सुनते ही हर कोई डरने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक ऐसी महादशा है जिसमें या तो व्यक्ति खूब तरक्की पाता है या उसका जीवन दुखों से भर जाता है। आज हम यहां एक ऐसी राशि के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर पिछले सात सालों से शनि साढ़े साती चल रही है और अब सबसे पहले इसी राशि को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलने जा रही है। शनि की इस महादशा से मुक्ति मिलते ही इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जो भी काम इनके शनि की वजह से रूके हुए थे वो अब पूरे होंगे। चलिए जानते हैं किस राशि के लोगों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलने जा रही है।
Shani Sade Sati On Makar Rashi
शनि साढ़ेसाती किन राशियों पर चल रही है
वर्तमान में शनि साढ़े साती मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर चल रही है। जिनमें से मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण, कुंभ राशि वालों पर इसका दूसरा चरण तो मीन राशि वालों पर इसका पहला चरण चल रहा है।
शनि साढ़ेसाती से इस राशि को मिलेगी मुक्ति
मकर राशि वालों पर 26 जनवरी 2017 से शनि साढ़े साती चल रही है और अब 29 मार्च 2025 में इस राशि वालों को शनि की इस महादशा से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
शनि साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय
शनिवार के नियानुसार व्रत रखें और विधि विधान शनिदेव की पूजा करें। साथ ही शनि के मंत्रों का लगातार जाप करें। इसके अलावा शनिवार के दिन जरूरतमंदों को कंबल, काले वस्त्र, काले जूते, लोहा, स्टील के बर्तन, काले तिल, काली उड़द आदि चीजों का दान अवश्य करें। जितना हो सके असहाय लोगों की सेवा करें। शमी के पेड़ की पूजा करें।
