Paush Month Vrat Tyohar 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार पौष का महीना दसवां महीना होता है। इस महीने का धार्मिक रूप से बहुत अधिक महत्व है। यह महीना मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद शुरू होता है। पौष माह को पूस माह भी कहा जाता है। पौष माह में पितरों और भगवान सूर्य की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि पौष माह में भगवान सूर्य की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार पौष माह 27 दिसंबर से शुरू होकर 25 जनवरी को समाप्त होगा। इस माह में सफला एकादशी, संकष्टी चतुर्थी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और पौष अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं पौष महीने में पड़ने वाले मुख्य व्रत, त्योहार के बारे में। यहां देखें पूरी लिस्ट।
Paush Month Vrat Tyohar 2024 List ( पौष मास व्रत त्योहार लिस्ट)
| 30 दिसंबर | संकष्टी गणेश चतुर्थी |
| 01 जनवरी | अंग्रेजी नववर्ष का प्रारंभ (नया साल) |
| 03 जनवरी | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 04 जनवरी | कालाष्टमी |
| 07 जनवरी | सफला एकादशी |
| 09 जनवरी | प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि |
| 11 जनवरी | पौष अमावस्या |
| 14 जनवरी | विनायक चतुर्थी और लोहिड़ी |
| 15 जनवरी | मकर संक्रांति |
| 16 जनवरी | बिहू और स्कंद षष्ठी |
| 17 जनवरी | गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती |
| 18 जनवरी | मासिक दुर्गाष्टमी |
| 20 जनवरी | मासिक कार्तिगाई |
| 21 जनवरी | तैलंग स्वामी जयन्ती और पुत्रदा एकादशी |
| 22 जनवरी | कूर्म द्वादशी |
| 23 जनवरी | सुभाष चन्द्र बोस जयंती |
| 23 जनवरी | प्रदोष व्रत |
| 25 जनवरी | पौष पूर्णिमा |
