क्या है पास्ट लाइफ रिग्रेशन, क्या सच में पिछले जन्म तय करते हैं हमारा वर्तमान?

पास्ट लाइफ रिग्रेशन एक ऐसा विषय है जो हमारे अस्तित्व, कर्म और जीवन के गहरे रहस्यों को समझने की कोशिश करता है। चाहे आप इसे आध्यात्मिक सत्य मानें या मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया यह निश्चित रूप से आत्म- चिंतन और आत्म- विकास का एक शक्तिशाली माध्यम हो सकता है।

क्या सच में हम अपने पिछले जन्मों को जान सकते हैं? क्या आज हमारे जीवन में जो कुछ घट रहा है, उसका संबंध हमारे पूर्व जन्मों से है? ऐसे ही गहरे और जिज्ञासा से भरे सवालों के बीच पास्ट लाइफ रिग्रेशन एक ऐसा विषय है, जो आध्यात्म और मनोविज्ञान दोनों को जोड़ता है। यहां से आप इसके बारे में विस्तार में जान सकते हैं।

पास्ट लाइफ रिग्रेशन (pc: youtube)

पास्ट लाइफ रिग्रेशन क्या है?

पास्ट लाइफ रिग्रेशन एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से व्यक्ति को उसके अवचेतन मन तक ले जाया जाता है। यह आमतौर पर हिप्नोटिक ट्रांस या गहरी ध्यान अवस्था (योग निद्रा जैसी स्थिति) के जरिए किया जाता है। इस अवस्था में व्यक्ति अपने उन अनुभवों तक पहुंच सकता है, जो उसकी वर्तमान स्मृति में नहीं होते, लेकिन अवचेतन में सुरक्षित रहते हैं। मान्यता यह है कि आत्मा कभी नष्ट नहीं होती वह केवल शरीर बदलती है। हर जन्म के अनुभव, भावनाएं और कर्म कारण शरीर में संग्रहित रहते हैं और अगले जन्म में भी उनका प्रभाव दिखाई देता है।

End of Feed