Parashuram Jayanti 2025 Date: 2025 में परशुराम जयंती कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि और धार्मिक महत्व

Parashuram Jayanti 2025 Date: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर परशुराम जयंती मनाई जाती है। कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। हालांकि, परशुराम जयंती के डेट को लेकर अभी भी काफी कंफ्यूजन है। यहां से आप परशुराम जयंती 2025 की सही तिथि, मंत्र और महत्व जान सकते हैं।

Parashuram Jayanti 2025 Date: भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। भगवान परशुराम का जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर प्रदोष काल में हुआ था। इसलिए हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन दान-पुण्य और पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यहां से आप परशुराम जयंती की सही तिथि, पूजा का मंत्र और धार्मिक महत्व जान सकते हैं।

parashuram jayanti 2025 Date And Significance In Hindi

परशुराम जयंती कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल 2025 को शुरू होगी। इसके शुरू होने का समय शाम 5 बजकर 31 मिनट है। वहीं तृतीया तिथि का समापन 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 बजे हो रहा है। अब चूंकि भगवान परशुराम का अवतरण प्रदोष काल में हुआ था, इसलिए साल 2025 में 29 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी।

End of Feed