14 February 2024 Panchang In Hindi (14 फरवरी 2024 का पंचांग): हिंदू पंचांग अनुसार 14 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। जिस वजह से इस पर्व को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। ये अबूझ मुहूर्त के नाम से प्रसिद्ध है और नये कार्यों की शुरुआत के लिये उत्तम माना जाता है। अब जानिए 14 फरवरी का पंचांग विस्तार से यहां।
Panchang 14 February 2024 In Hindi
Basant Panchami Puja Muhurat 2024 (बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। पंचमी तिथि 13 फरवरी 2024 की दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 14 फरवरी की दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त सुबह 07 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त की कुल अवधि 05 घण्टे 35 मिनट्स की है। जबकि बसंत पंचमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 35 मिनट का है।
Basant Panchami Choghadiya Muhurat (बसंत पंचमी चौघड़िया मुहूर्त)
दिन का चौघड़िया
लाभ - उन्नति - 07:01 ए एम से 08:25 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम - 08:25 ए एम से 09:48 ए एम
शुभ - उत्तम - 11:12 ए एम से 12:35 पी एम
चर - सामान्य - 03:23 पी एम से 04:46 पी एम
लाभ - उन्नति - 04:46 पी एम से 06:10 पी एम
रात्रि का चौघड़िया
शुभ - उत्तम - 07:46 पी एम से 09:23 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम - 09:23 पी एम से 10:59 पी एम
चर - सामान्य - 10:59 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 15
लाभ - उन्नति - 03:48 ए एम से 05:24 ए एम, फरवरी 15
14 February 2024 Shubh Muhurat (14 फरवरी 2024 शुभ मुहूर्त)
- ब्रह्म मुहूर्त 05:18 ए एम से 06:09 ए एम
- प्रातः सन्ध्या 05:44 ए एम से 07:01 ए एम
- अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
- विजय मुहूर्त 02:27 पी एम से 03:12 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त 06:08 पी एम से 06:33 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या 06:10 पी एम से 07:27 पी एम
- अमृत काल 08:30 ए एम से 09:59 ए एम
- निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 15 से 01:01 ए एम, फरवरी 15
- रवि योग 10:43 ए एम से 07:00 ए एम, फरवरी 15
14 February 2024 Rahukaal Time (14 फरवरी 2024 राहुकाल समय)
14 फरवरी को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
