पंचक काल हुआ शुरू, जानिए 5 दिन क्या करें और क्या न करें

Panchak August 2026: 27 अगस्त से पंचक काल की शुरुआत हो गई है। ये पंचक 1 सितंबर तक रहने वाले हैं। इस दौरान कुछ कार्य करना वर्जित माना जाता है।

Panchak August 2026: आज 27 अगस्त 2026, गुरुवार की दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से पंचक की शुरुआत हो गई है। यह पंचक 1 सितंबर 2026 की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। खास बात यह है कि पंचक के बीच ही 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार से शुरू होने के कारण इस पंचक को दोषरहित पंचक माना जा रहा है।

Panchak August 2026  पंचक हो गया है शुरू

पंचक हो गया है शुरू

ज्योतिष के अनुसार पंचक उस अवधि को कहा जाता है, जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि से गुजरते हुए धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों में गोचर करते हैं। इन पांच नक्षत्रों के कारण इस अवधि को पंचक कहा जाता है। इस बार चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश के साथ आज दोपहर से पंचक शुरू हुआ है।

End of Feed