Nirjala Ekadashi Fast Rules: निर्जला एकादशी का व्रत कैसे रखें, जानें भीमसेनी एकादशी के नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2023, 06:15 AM IST

Nirjala Ekadashi Fast Rules in Hindi (निर्जला एकादशी व्रत के नियम): भगवान विष्‍णु को समर्पित निर्जला एकादशी व्रत हर साल ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ और सबसे कठोर माना जाता है। इस व्रत में कोई गलती न हो जाए, इसलिए इसके नियम और विधि को जान लेना बेहद जरूरी है। तो जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत कैसे रखें और इसके रूल्स।

Nirjala Ekadashi Fast Rules in Hindi (निर्जला एकादशी व्रत के नियम): पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखी जाती है। इस साल यह व्रत 31 मई, बुधवार को पड़ी है। हिंदू धर्म में श्री हरी विष्णु को समर्पित निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। यह सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ और कठोर मानी जाती है। इस व्रत में सूर्योदय से द्वादशी के सूर्योदय तक बिना पानी के निर्जला उपवास रखने का विधान है। शास्त्रों में व्रत खंडित न हो और पुण्य फल की प्राप्ति हो, इसके लिए कई नियम भी बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार, निर्जला एकादशी के एक दिन पहले यानी दशमी से ही व्रत के नियम शुरू हो जाते हैं। तो चलिए निर्जला एकादशी व्रत की विधि और नियम को विस्तार से जानते हैं।

Nirjala Ekadashi Fast Rules in Hindi, How to do Nirjala Ekadashi fast

How to do Nirjala Ekadashi fast in hindi

निर्जला एकादशी के नियम, Nirjala Ekadashi Ke Niyam In Hindi

End of Feed