Nirjala Ekadashi 2023 Mantra: निर्जला एकादशी पर करें विष्णु जी के इस दुर्लभ मंत्र का जाप, पापों से मिलेगी मुक्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2023, 06:31 AM IST

Nirjala Ekadashi 2023 Mantra: निर्जला एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से दान पुण्य की प्राप्ति होती है। निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।

Nirjala Ekadashi 2023 Mantra: निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन बिना जल पिए व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत की महिमा को महाभारत काल में वेदव्यास जी ने भीम को बताया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से श्री हरि की कृपा मिलती है और सभी पापों का नाश होता है। मान्यता है कि निर्जला एकादशी व्रत सभी तीर्थों में स्नान करने का पुण्य देता है। इस व्रत से मोक्ष की प्राप्ति होती है और समस्त पापों का नाश होता है।

Nirjala Ekadashi 2023 Mantra

Nirjala Ekadashi 2023 Mantra

बता दें कि निर्जला एकादशी का व्रत करने के लिए सुबह स्नान आदि कर पीले वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें और उनके सामने दीपक जलाएं। इस व्रत में गोदान, वस्त्र दान, फल व भोजन दान का काफी महत्व होता है। खासतौर पर जल दान को इस दिन आवश्यक बताया गया है।

End of Feed