नवरात्र के बाद ज्वारे का क्या करें, नवरात्र में बोई गई खेतरी का क्या करना चाहिए

navratri ke jaware ka kya karen: नवरात्र के नौ दिन में हरी-भरी खेतरी ने माता रानी की कृपा तो दिला दी। लेकिन अब इस ज्वारे का किया जाए। जानें इसकी पूरी जानकारी इस लेख में। देखें जवारे का विसर्जन कब करना चाहिए, नवरात्रि में उगे हुए जौ का क्या करना चाहिए, नवरात्रि के बाद जवारे का क्या करना चाहिए।

navratri ke jaware ka kya karen: चैत्र और शारदीय नवरात्र में घर-घर माता रानी की स्थापना के साथ ज्वारे (जौ) बोने की परंपरा बेहद शुभ मानी जाती है। नौ दिनों तक पूजा, आरती और उपवास के बीच ये हरे-भरे ज्वारे देवी शक्ति की कृपा, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक बन जाते हैं। लेकिन जैसे ही नवरात्र समाप्त होते हैं, लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अब इन ज्वारों का क्या किया जाए। धार्मिक दृष्टि से ज्वारों का विसर्जन भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है जितना उनकी स्थापना।

navratri ke jaware ka kya karen, navratri jaware photo

नवरात्र के बाद ज्वारे का क्या करें

ज्वारे क्यों बोए जाते हैं

नवरात्र में बोए गए ज्वारे केवल पूजा की परंपरा नहीं हैं, बल्कि यह प्रकृति और जीवन के पुनर्जन्म का प्रतीक भी माने जाते हैं। मान्यता है कि जिस घर में ज्वारे अच्छी तरह उगते हैं, वहां माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है। हरे, लंबे और घने ज्वारे आने वाले समय में सुख-समृद्धि और उन्नति का संकेत माने जाते हैं।

End of Feed