Navratri 2024 4th Day, Maa Kushmanda Aarti And Mantra: मां कुष्मांडा आरती और मंत्र यहां पढ़ें

Navratri 2024 4th Day, Maa Kushmanda Aarti And Mantra In Hindi (मां कुष्मांडा आरती और मंत्र): नवरात्रि के चौथे मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन मां की विधिपूर्वक पूजा करने से सुख, समृद्धि मिलती है। यहां पढ़ें मां कुष्मांडा की आरती और मंत्र।

Navratri 2024 4th Day, Maa Kushmanda Aarti And Mantra In Hindi (मां कुष्मांडा आरती और मंत्र):नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा देवी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि देवी कुष्मांडा देवी की पूजा करने से सभी प्रकार की चिंताओं से छुटकारा मिलता है और धन की प्राप्ति होती है। अष्टभुजा माता कुष्मांडा को लाल रंग प्रिय है। उनकी पूजा में लाल रंग के फूल चढ़ाना शुभ होता है। यहां पढ़ें मां कुष्मांडा की आरती और मंत्र।

Maa Kushmanda.

Maa Kushmanda Aarti (मां कुष्मांडा आरती लिरिक्स)

कूष्मांडा जय जग सुखदानी।

मुझ पर दया करो महारानी॥

पिगंला ज्वालामुखी निराली।

शाकंबरी मां भोली भाली॥

लाखों नाम निराले तेरे।

भक्त कई मतवाले तेरे॥

भीमा पर्वत पर है डेरा।

स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदम्बे।

सुख पहुंचती हो मां अम्बे॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा।

पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

मां के मन में ममता भारी।

क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥

तेरे दर पर किया है डेरा।

दूर करो मां संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो।

मेरे तुम भंडारे भर दो॥

तेरा दास तुझे ही ध्याए।

भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥

मां कुष्मांडा मंत्र (Maa Kushmanda Mantra)

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

End of Feed