Narak Chautrdashi Date, Time, Puja vidhi 2024: नरक चतुर्दशी कब है? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Narak Chautrdashi Date, Time, Puja vidhi 2024: छोटी दीवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आइए जानें नरक चतुर्दशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

Narak Chautrdashi Date, Time, Puja vidhi 2024: नरक चतुर्दशी का पर्व हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी को छोटी दीवाली के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी को रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन यम दीपक जलाया जाता है। इसके साथ ही लक्ष्मी पूजन किया जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन ही भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था और उसकी कैद से 16,000 स्त्रियों को मुक्त कराया था। नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण की भी पूजा की जाती है। ऐसी भी मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन जो लोग यम दीपक जलाते हैं उनको अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। आइए जानें नरक चतुर्दशी कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Narak Chautrdashi Date 2024 (नरक चतुर्दशी 2024 डेट)

हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस साल इस तिथि का आरंभ 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगी और इसका समापन 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में नरक चतुर्दशी 30 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed