ढाई दिन मोटा लाभ कमाएंगी ये 5 राशियां, मकर में पहुंच गए हैं चंद्रमा

Chandra Gochar 2026: 18 अक्टूबर को चंद्रमान ने मकर राशि में गोचर कर लिया है। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

Chandra Gochar 2026: 18 अक्टूबर 2026 की शाम 7 बजकर 32 मिनट पर चंद्रमा ने मकर राशि में प्रवेश किया। चंद्रमा का यह गोचर सभी 12 राशियों के लोगों की मेंटल स्टेट, काम करने के तरीके और रिश्तों पर असर डाल सकता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक शांति और रोजमर्रा के फैसलों का कारक माना जाता है। वहीं, मकर राशि के स्वामी शनि हैं, जिन्हें अनुशासन, जिम्मेदारी और लंबे समय तक मेहनत करने का कारक माना जाता है।

Chandra Gochar 2026 चंद्रमा का मकर में जाना किनके लिए अच्छा रहेगा

चंद्रमा का मकर में जाना किनके लिए अच्छा रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

ऐसे में चंद्रमा का मकर राशि में आना भावनाओं के बजाय व्यावहारिक फैसलों पर ध्यान देने की प्रवृत्ति बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पेंडिंग काम पूरे करने, बिजनेस करने वालों के लिए योजनाओं को व्यवस्थित करने और निजी जीवन में जरूरी फैसले लेने का समय रह सकता है। हालांकि, चंद्रमा का गोचर थोड़े समय के लिए रहता है। इस कारण यह गोचर ढाई दिन लाभ देने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह गोचर अच्छा फल दे सकता है।

End of Feed