दो दिन रहेगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, अपने घर चंद्रमा का जाना देगा बंपर फायदा

Moon Transit in Cancer 2026: चंद्रमा ने अपनी राशि कर्क में गोचर कर लिया है। उन्होंने यहां गुरु के साथ युति भी बना ली है। इससे कुछ राशि वालों को भारी लाभ होने की पूरी संभावना है।

Moon Transit in Cancer 2026: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाएं, सुख, माता, लोकप्रियता और मानसिक संतुलन का कारक माना जाता है। वहीं देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, भाग्य, धर्म, धन, संतान, शिक्षा और शुभता के कारक ग्रह हैं। जब चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में आते हैं तो उनकी युति को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। सामान्य परिस्थितियों में यह स्थिति गजकेसरी योग जैसे शुभ प्रभाव देने की क्षमता रखती है। हालांकि यदि गुरु अस्त अवस्था में हों तो इस योग की शक्ति कुछ कम हो सकती है, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम पूरी तरह समाप्त नहीं होते हैं। इस गोचर का असर दो दिनों तक रहेगा।

Moon Transit in Cancer 2026  चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर

चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर

14 जुलाई 2026 की शाम 6 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा ने अपनी ही राशि कर्क में प्रवेश किया और यहां पहले से मौजूद अस्त अवस्था के देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बना ली। कर्क राशि में चंद्रमा अपनी स्वराशि में रहते हैं, इसलिए वे अत्यंत मजबूत माने जाते हैं। वहीं गुरु कर्क राशि में उच्च के माने जाते हैं, भले ही इस समय वे अस्त अवस्था में हों। ऐसे में यह युति मानसिक शक्ति, निर्णय क्षमता, पारिवारिक सुख, आर्थिक प्रगति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए कई राशियों को शुभ परिणाम दे सकती है।

End of Feed