भारी हानि का सामना कर सकते हैं इन 5 राशियों लोग, बुध के अस्त होने से बढ़ेंगी समस्याएं

Budh Ast 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में रहते हुए अस्त होने वाले हैं। बुध के अस्त होने से कुछ राशि वालों नुकसान होने की आशंका है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं।

Budh Ast 2026 : 25 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजकर 31 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, कारोबार, लेन-देन, शिक्षा और कम्युनिकेशन का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के अस्त होने का असर इन क्षेत्रों से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। खासकर नौकरी, बिजनेस, आर्थिक फैसलों और रिश्तों में बातचीत करते समय सावधानी रखने की जरूरत होगी। इस दौरान छोटी-सी गलतफहमी भी किसी बड़े विवाद की वजह बन सकती है।

Budh Ast 2026  बुध का अस्त होना किनके लिए अच्छा नहीं रहेगा

बुध का अस्त होना किनके लिए अच्छा नहीं रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

बुध का यह गोचर ऐसे समय हो रहा है, जब ग्रहों के राजकुमार वक्री चाल में भी रहेंगे। तुला राशि का संबंध साझेदारी, रिश्तों, समझौते और संतुलन से है। ऐसे में बुध के अस्त और वक्री होने का प्रभाव कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। किसी को करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, तो किसी के लिए आर्थिक फैसले और पारिवारिक बातचीत चुनौती बन सकती है। बुध 11 नवंबर तक इसी राशि में अस्त रहने वाले हैं। इस दौरान कुछ राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed