Mauni Amavasya Upay 2025: दिनांक 29 जनवरी दिन बुधवार को मौनी अमावस्या है। इस दिन सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ मकर राशि में रहेंगे। मौनी अमावस्या को पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करें। तिल व कम्बल दान का बहुत महव है। इस दिन पूजा व व्रत का विशेष महत्व है।रात्रि में चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। मन की एकाग्रता के लिए आज की रात्रि विशेष ध्यान पूजा का भी विधान है। गुरु की शुभता में वृद्धि के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी आवश्यक है। तंत्र में बंगलामुखी अनुष्ठान करें तो लाभ होगा। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशि के अनुसार मौनी अमावस्या को दैहिक,दैविक तथा भौतिक संतापों को दूर करने के सरल उपाय...
Mauni Amavasya Upay 2025
मौनी अमावस्या के उपाय
मेष-हनुमान जी की पूजा करें। 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ व तिल का दान करें। अपने वजन के बराबर गेहूं का दान कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।
वृष-श्री सूक्त का पाठ करें। चावल तथा चीनी का दान करें। गो माता को पालक खिलायें। कम्बल दान शुभ है।
मिथुन-श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व मूंग की दाल का दान करें गरीबों में कम्बल का दान करना लाभकारी है।
कर्क-शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अपने वजन के बराबर चावल का दान करें। बंगलामुखी अनुष्ठान करवाएं।
सिंह-श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गेहूं व गुड़ का दान करें। प्रत्यंगरा अनुष्ठान करें।
कन्या-श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। कम्बल दान करें। बुध के बीज मंत्र का जप करें।
तुला-श्री गणेश व लक्ष्मी पूजा करें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।
वृश्चिक-बजरंगबाण का पाठ करें। सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। अन्न का दान करें।
धनु-श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
मकर-शनि के बीज मंत्र का जप करें। सुन्दरकाण्ड का भी पाठ करें। कम्बल का दान करें।
कुंभ-हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।
मीन-गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र के साथ साथ चंद्रमा के भी बीज मंत्र का जप करें। पीपल की 07 परिक्रमा करें। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।
