Mauni Amavasya Snan Vidhi At Home: मौनी अमावस्या के दिन घर पर अमृत स्नान कैसे करें, यहां जानिए पूरी विधि और मुहूर्त

Mauni Amavasya 2025 Snan Vidhi At Home: मौनी अमावस्या के दिन हर कोई पवित्र नदी में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त करना चाहता है। लेकिन जो लोग नदी स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर में ही त्रिवेणी संगम में स्नान करने का पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।

Mauni Amavasya 2025 Snan Vidhi At Home: शास्त्रों में गंगा स्नान के लिए मौनी अमावस्या का दिन बेहद शुभ बताया गया है। विशेषतौर पर इस दिन प्रयाग के त्रिवेणी संगम में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। अभी महाकुंभ मेला चल रहा है ऐसे में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए प्रयाग पहुंच रहे हैं। लेकिन अगर आप किसी कारण नदी स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर पर ही कुछ विशेष उपाय करके पवित्र नदी में स्नान करने का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन घर पर अमृत स्नान कैसे किया जा सकता है।

amrit snan on mauni amavasya 2025

Mauni Amavasya 2025 Snan Vidhi At Home

मौनी अमावस्या के दिन घर पर कैसे करें अमृत स्नान (Mauni Amavasya 2025 Amrit Snan Vidhi At Home In Hindi)

जो लोग 29 जनवरी 2025 को यानी मौनी अमावस्या के दिन कुम्भ नहीं जा पा रहे हैं वो लोग घर पर ही स्नान पात्र में थोड़ा गंगाजल डालकर और फिर उसमें दूसरा जल मिलाकर मां गंगा, यमुना व सरस्वती का नाम लेकर और साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामंत्र का मानसिक जप करते हुए स्नान करें। ऐसा करने से उन्हें वही फल प्राप्त होता है। इस बात का ध्यान रखें कि स्नान करते समय मंत्र की ध्वनि किसी भी कीमत पर बाहर न निकले, वह पूर्णतया मानसिक जप हो। ऐसी स्थिति में मन से वह व्यक्ति संगम व ईश्वर के प्रति समर्पित रहता है। संगम स्नान करने जो लोग गए हैं या आप भी जाएं तो वहां से उस दिन का संगम जल अवश्य लाएं।

End of Feed