Mauni Amavasya Par Kya Kare: हिंदू पंचांग अनुसार माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। जो इस बार 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु मौन रहकर पवित्र नदी, कुंड या जलाशय में स्नान करते हैं जो बेहद ही फलदाई माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी इस दिन मौन रहकर पवित्र स्नान करने के बाद दान पुण्य करता है उसे मुनि पद की प्राप्ति होती है। चलिए आपको बताते हैं मौनी अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Mauni Amavasya Ke Din Kya Karna Chahiye
मौनी अमावस्या पर क्या करना चाहिए (Mauni Amavasya Par Kya Karna Chahiye)
- मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान जरूर करना चाहिए।
- इस दिन त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है।
- स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य जरूर अर्पित करना चाहिए।
- जहां तक संभव हो इस दिन मौन व्रत रहना चाहिए।
- इसके अलावा गरीब, भूखे और ज़रूरतमंद लोगों को भोजन कराकर दान देना चाहिए।
- ये दिन पितरों के तर्पण के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
- मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु और शिव शंकर जी की पूजा का विशेष महत्व होता है।
मौनी अमावस्या पर क्या नहीं करना चाहिए (Mauni Amavasya Par Kya Nahi Karna Chahiye)
मौनी अमावस्या पर किसी को भी अपशब्द न कहें। इस दिन श्मशान आदि स्थानों पर जाने से बचें। गरीब लोगों का अपमान न करें। मांस-मदिरा जैसी तामसिक चीज़ों का भूलकर भी सेवन न करें।
