Mathura Holi Date Calendar 2024: मथुरा की होली का हर कोई दीवाना है। रंगों का यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में 40 दिनों तक चलता है और वसंत के आगमन या बसंत पंचमी के साथ शुरू होता है। इस दौरान अलग- अलग तरीके से होली खेली जाती है। होली के 40 दिनों के उत्सव के दौरान कृष्ण भक्त बहुत ही उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाते हैं। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा, लेकिन मुथरा 14 फरवरी के दिन से शुरू हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं लट्ट मार होली से लेकर फूल वाली होली मथुरा में कब- कब खेली जाएगी। यहां जानें मथुरा की होली का पूरा शेड्यूल।
Mathura Holi Date Calendar 2024 (मथुरा होली कैलेंडर 2024)
- 17 मार्च 2024- श्रीजी मंदिर में लड्डू मार होली
- 18 मार्च 2024- बरसाने में लट्ठमार होली
- 19 मार्च 2024- नंद भवन में लट्ठमार होली
- 21 मार्च 2024- बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली
- 22 मार्च 2024- गोकुल में होली
- 24 मार्च 2024- होलिका दहन
- 25 मार्च 2024- द्वारकाधीश बृज में धुलंडी होली
