Masik Shvratri July 2024: मासिक शिवरात्रि जुलाई में कब मनाई जाएगी, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Masik Shvratri July 2024 Date And Time: मासिक शिवरात्रि हर महीने में पड़ती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से मासिक शिवरात्रि का व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां जानिए जुलाई में मासिक शिवरात्रि कब है, इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व क्या है।

Masik Shvratri July 2024 Date And Time (मासिक शिवरात्रि जुलाई में कब है 2024): मासिक शिवरात्रि व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत को बेहद प्रभावशाली और फलदायी बताया गया है। कहते हैं जो व्यक्ति इस व्रत को सच्चे मन से रखता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि कुंवारी कन्याएं ये व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। संतान प्राप्ति के लिए भी ये व्रत खास माना गया है। चलिए जानते हैं जुलाई में मासिक शिवरात्रि कब पड़ रही है।

मासिक शिवरात्रि जुलाई 2024 डेट और टाइम (Masik Shivratri July 2024 Date And Time)

मासिक शिवरात्रि व्रत 4 जुलाई 2024, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ सुबह 5 बजकर 54 मिनट से हो रहा है और समाप्ति 5 जुलाई की सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर होगी। तो वहीं मासिक शिवरात्रि पूजा का मुहूर्त रात 12 बजकर 6 मिनट से रात 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

End of Feed