Masik Janmashtami May 2024 Date, Time And Puja Vidhi: 1 मई को मासिक जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं अनुसार मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखने से भगवान कृष्ण की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यहां जानिए मासिक जन्माष्टमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
Masik Janmashtami 2024 Date
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2024 तिथि व मुहूर्त
1 मई को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है ऐसे में इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 56 मिनट से रात 12 बजकर 39 मिनट तक है।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे शुभ योग
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर शाम 08 बजकर 02 मिनट तक शुभ योग रहेगा इसके बाद शुक्ल योग का निर्माण होगा। शुक्ल योग 02 मई की शाम 05 बजकर 19 मिनट तक है। तो वहीं इस दिन शिव वास सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर अगले दिन तक रहेगा।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि
- इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सभी कार्यों को निपटाकर स्नान कर लें।
- फिर अपने घर के मंदिर को सजाएं और लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र अर्पित करें।
- फिर मंदिर में एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी की मूर्ति रखें।
- इसके बाद घी का दीपक जलाएं और भगवान कृष्ण की विधि विधान आरती करें।
- इसके बाद भगवान कृष्ण के जन्म की कथा जरूर सुनें।
- इसके बाद लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाएं।
- इसके बाद सभी में प्रसाद वितरित करें और खुद भी ग्रहण करें।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व
हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो कोई भी मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। वहीं ये व्रत उन लोगों के लिए भी फलदायी माना जाता है जिन्हें संतान प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हैं। इस व्रत को करने से पारिवारिक व आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाती है।
