Margashirsha Purnima 2023: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत करना बहुत शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन आती है। इस बार 26 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा स्नान करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किस विधि से पूजा करें। यहां जानें पूजा विधि।
Margashirsha Purnima 2023
Margashirsha Purnima 2023 Puja Vidhi ( मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि)
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।
- उसके बाद भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई, सुगंध और वस्त्र अर्पित करें।
- देवी लक्ष्मी को गुलाबी या लाल फूल और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
- इसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें। पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा पढ़ना या सुनना शुभ होता है।
- उसके बाद आरती करें और भगवान को भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।
- इस दिन दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
