Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय,भरी रहेगी तिजोरी

Margashirsha Purnima 2023 Upay: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है। पूर्णिमा तिथि माता लक्ष्मी और चंद्र देव को समर्पित है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को धन धान्य की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ उपायों का करना शुभ फलदायी होता है। यहां जानें पू्र्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Margashirsha Purnima 2023 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर, 2023 को पड़ रही है। इस दिन चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि पू्र्णिमा के दिन सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। जिससे चारो तरफ शुद्ध वातावरण बनता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की साथ पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है। इस दिन गंगा स्नना करने से पापों से मुक्ति मिलती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

MaghShis Purnima 2023

Margashirsha Purnima 2023 Upay (मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय)

पीपल में जल दें

पूर्णिमा के दिन पीपल का वृक्ष लगाना चाहिए। यह भी माना जाता है कि यह बृहस्पति ग्रह के प्रतिकूल प्रभावों को कम करता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सूर्योदय के बाद जल में दूध और तिल मिलाकर पीपल में दें और फिर सात बार परिक्रमा करें। ऐसा माना जाता है कि यह परिवार में खुशी, प्रगति, विकास और खुशहाली लाता है।

End of Feed