December Purnima 2023 Date And Time: साल की आखिरी पूर्णिमा मार्गशीर्ष पूर्णिमा होगी। जिसे अगहन पूर्णिमा और मोक्षदा पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पंचांग अनुसार दिसंबर में पूर्णिमा 26 तारीख को पड़ रही है। मार्गशीर्ष या अगहन पूर्णिमा की शुरुआत 25 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 46 मिनट से होगी और समाप्ति 26 दिसंबर की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगी। ज्योतिष अनुसार इस पूर्णिमा पर कुछ विशेष चीजों को घर पर लाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
December 2023 Mein Purnima Kab Hai
कुबेर यंत्र
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सोने या चांदी का कुबेर यंत्र लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।
कौड़ी और एकाक्षी नारियल
पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की प्रिय कौड़ी और एकाक्षी नारियल भी घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक संकट से भी छुटकारा मिल जाता है।
कपूर
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा के समय एक कपूर पर लौंग डालकर आरती करनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहेगी।
शंख लाएं
पूर्णिमा के दिन घर में शंख जरूर लाएं। धार्मिक मान्यातओं अनुसार शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसे घर में रखने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
पीली मिठाई
पूर्णिमा के दिन पीली मिठाई खरीदकर घर जरूर लाएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी। कथा सुनने के बाद सभी को पीली मिठाई प्रसाद स्वरूप भी जरूर बाटें।
