Margashirsha Amavasya 2024 Date: 30 नवंबर को है या 1 दिसंबर कब है मार्गशीर्ष अमावस्या? जानिए डेट और गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त

Margashirsha Amavasya 2024 Date: मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है। ऐसे में आइए जानें मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत कब रखा जाएगा।

Margashirsha Amavasya 2024 Date: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि का बहुत ही अधिक महत्व है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके साथ ही गंगा स्नान और दान के लिए भी अमावस्या तिथि उत्तम मानी जाती है। अमावस्या का दिन पितर पूजा और तर्पण के लिए खास मानी जाती है। मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि के दिन रखते हैं। इस महीने की अमावस्या तिथि भगवान कृष्ण की पूजा को समर्पित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत कब रखा जाएगा और इस शुभ मुहूर्त के बारे में।

Margashirsha Amavasya 2024 Date (मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 डेट)

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या तिथि 30 नवंबर, 2024 को सुबह 10.29 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस तिथि का समापन 1 दिसंबर 2024 को सुबह 11.50 मिनट पर होगा। ऐसे में मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या तिथि 30 नवंबर 2024 शनिवार के दिन रखा जाएगा।

Margashirsha Amavasya 2024 Snan Muhurat (मार्गशीर्ष अमावस्या स्नान दान मुहूर्त 2024)

मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत 30 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन गंगा स्नान का मुहूर्त सुबह 05.08 मिनट से 06 .02 मिनट तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11.49 मिनट से दोपहर 12.31 मिनट तक रहेगा। इस समय में पूजा और दान कर सकते हैं।

End of Feed