मार्च का आखिरी प्रदोष व्रत कब है, जानें प्रदोष व्रत की सही डेट, पूजा का मुहूर्त और पूजा की विधि

Som Pradosh Vrat Kab Hai 2026: प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत हर महीने में दो बार पड़ता है। एक बार कृष्ण पक्ष में तो दूसरी बार शुक्ल पक्ष में। यह व्रत मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी ये व्रत रखना है उसे अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्राप्ति होती है। यहां से आप जान सकते हैं कि चैत्र मास यानी मार्च के महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कब और किस तारीख को है। यहां से आप डेट के साथ मुहूर्त और पूजा विधि भी जान सकते हैं।

Som Pradosh Vrat Kab Hai 2026: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। हर महीने में शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। चैत्र मास में प्रदोष व्रत कब और किस दिन है, इसकी तारीख को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन है। ऐसे में आप यहां से आप प्रदोष व्रत की तारीख जान सकते हैं और समझ सकते हैं कि प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ समय क्या है।

मार्च 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? (pc: canva)

मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 30 मार्च, सोमवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। वहीं, अगले दिन यानी 31 मार्च, मंगलवार के दिन सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी। शास्त्रों में प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान बताया गया है। ऐसे में 30 मार्च के दिन प्रदोष काल पड़ने से इसी दिन सोम प्रदोष व्रत किया जाएगी। मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ने से इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। साथ ही, त्रयोदशी तिथि 30 तारीख को पूरे दिन व्याप्त रहने से अनंग त्रयोदशी का संयोग भी इसी दिन बनेगा।

End of Feed