Mangal Gochar 2024 Date:मार्च के महीने में मंगल ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, जानिए किन राशि वालों का हो सकता है बुरा हाल!

Mangal Gochar 2024 Date: जल्द ही मार्च के महीने की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में बहुत सारे ग्रह अपनी चाल को बदलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मार्च के महीने में मंगल ग्रह कब अपनी चाल बदलेंगे और इसके कारण किन राशि वालों को परेशानी हो सकती है।

Mangal Gochar 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी चाल बदलने वाले हैं। मार्च का महीना इस बार ग्रह, गोचर के हिसाब से काफी अहम रहने वाला है। इस महीने में बहुत सारे ग्रह अपनी चाल को बदल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इस बार 15 मार्च 2024 को मंगल ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस दिन मंगल ग्रह शाम को 6 बजकर 8 मिनट पर मकर राशि से अपनी यात्रा को पूरा कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि के जातक को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Mangal Gochar 2024 Date

इन राशि वालों को हो सकता है नुकसान

मिथुन राशि

मिथुन राशि के अष्टम आयु भाव में मंगल के गोचर से इन राशि के जातकों को मिलजुला परिणाम मिल सकता है। इस दौरान आपको यात्रा करने से बचना होगा। इसके साथ ही इस समय आप अपने कार्य स्थल में भी परेशानी का सामना कर सकते हैं। इस दौरान आप कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें नहीं हो परेशानी हो सकती है।

End of Feed