Mandala Puja 2023: कल से होगी मंडला पूजा की शुरुआत, जानें क्या है इसका महत्व

Mandala Puja 2023: मंडला पूजा का त्योहार दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार है। ये पूजा सबरीमाला अयप्पा मंदिर में हर साल पौष के महीने में आयोजित की जाती है। इस पूजा के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब से मंडला पूजा की शुरुआत होगा और इसका महत्व क्या है। यहां जानें सारी जानकारी।

Mandala Puja 2023 Date: मंडला पूजा दक्षिण भारत में आयोजित होने वाली एक सबसे महत्वपूर्ण पूजा है। ये पूजा सबरीमाला अयप्पा मंदिर में आयोजित की जाती है। मंडला पूजा पूरे 41 दिनों तक चलती है। इस साल मंडला पूजा की शुरुआत 27 दिसंबर से होगी। इस साल पौष महीने का आरंभ भी इस दिन से ही हो रहा है। मंडला पूजा को मंडला कलाम के नाम से भी जाना जाता है। ये पूजा भगवान अयप्पा के भक्त बहुत ही ज्यादा धूमधाम से मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पूजा के दौरान साधक को साकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के अनुसार मंडला पूजा ही एक ऐसी पूजा है जो व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदल सकती है। मंडल पूजा सभी प्रकार के लोग कर सकते हैं। इस दौरान जो लोग इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान अयपा की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं मंडला पूजा महत्व।

Mandala Puja 2023

Mandla Puja Date And Shubh Muhurat (मंडला पूजा शुभ मुहूर्त)

इस बार मंडला पूजा की शुरुआत 27 दिसंबर को होगी। इस दिन पूजा के लिए सुबह का समय बहुत ही शुभ होगा। ये पूजा पूरे 41 दिन तक चलती है। पूरे 41 दिन तक भगवान अयप्पा की पूजा बहुत ही धूमधाम से की जाती है।

Mandala Puja 2023 Importance (मंडला पूजा महत्व)

मंडला पूजा और मकर विलाक्कू सबरीमाला अयप्पा मंदिर के दो सबसे प्रसिद्ध आयोजन हैं। इस दौरान दुनिया भर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। मंडला पूजा के दौरान मंदिर पूरे दिन भक्तों के लिए खुला रहता है। मंडल पूजा का महत्व कई पुराणों में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि केवल मंडला पूजा ही व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बदल सकती है। यह पूजा उम्र और लिंग की परवाह किए बिना कोई भी कर सकता है। इस समय जो भी व्यक्ति श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

End of Feed