Makar Sankranti 2025 Date: 14 या 15 जनवरी साल 2025 में कब है मकर संक्रांति, अभी से नोट कर लें तिथि, स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Makar Sankranti 2025 Date: संक्रांति तिथि का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व होता है। इस तिथि पर सूर्य देव अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में आइए जानें की साल 2025 में मकर संक्रांति का त्योहार कब मनाया जाएगा। यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

Makar Sankranti 2025 Date: मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म के खास त्योहार में से एक माना जाता है। ये नये साल का पहला पर्व होता है। सूर्य देव जब शनि की राशि मकर में गोचर करते हैं। उस समय मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वैसे तो हर महीने में संक्रांति तिथि आती है, लेकिन सबसे ज्यादा विशेषता मकर संक्रांति की मानी जाती है। ये पर्व हर जगह पर अलग- अलग और खास तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का अधिक महत्व बताया गया है। इस दिन दान- पुण्य करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। साल 2025 में मकर संक्रांति को लेकर थोड़ा कन्फूयजन है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि साल 2025 में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Makar Sankranti 2025 Date (साल 2025 में मकर संक्रांति कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में सूर्य देव मकर राशि में 14 जनवरी को सुबह ह 9 बजकर 3 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा।

Makar Sankranti 2025 Ganga Snan Shubh Muhurat (मकर संक्रांति 2025 में गंगा स्नान शुभ मुहूर्त)

साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 9:03 बजे से लेकर सुबह 10:48 बजे तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करना बहुत ही शुभ होगा।

End of Feed