Mahashivratri Vrat 2024 Benefits: महाशिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। वैसे तो हर महीने में मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है, लेकिन फाल्गुन महीने की शिवरात्रि के महाशिवरात्रि के व्रत के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से कुंवारी कन्याओं को मनवांछित वर की प्राप्ति होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महाशिवरात्रि व्रत को रखने का क्या लाभ होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।
Mahashivratri Vrat 2024 Benefits (महाशिवरात्रि व्रत के फायदे)
नरक से मुक्ति के लिए
महाशिवरात्रि का व्रत सभी व्रतों में से उत्तम व्रत माना जाता है। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन का व्रत करने से साधक को नरक से मुक्ति मिलती है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन शिवलिंग की पूजा से व्यक्ति का मन प्रसन्न होता है और उसे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कारोबार में वृद्धि के लिए
महाशिवरात्रि का व्रत करने साधक के कारोबार में लाभ होता है। जो साधक जॉब में होते हैं उनको नौकरी में तरक्की मिलती है। महाशिवरात्रि का व्रत करने से शिव की कृपा साधक पर बनी रहती है।
कुंवारी कन्या के लिए
यदि कोई कुंवारी कन्या महाशिवरात्रि का व्रत करती हैं तो उनको इस व्रत करने से मनवांछित वर की प्राप्ति हो सकती है। सुहागिन स्त्रिया पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए इस व्रत को करती हैं।
