Mahashivratri 2023 Kab Hai: महाशिवरात्रि पर्व सनातन धर्म (Snatan Dharm) के लोगों के लिए बेहद खास होता है। ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं और पूरे विधि विधान से महादेव की पूजा करते हैं। साल 2023 की महाशिवरात्रि 18 फरवरी को पड़ रही है। खास बात ये है कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) भी इसी दिन पड़ रहा है। जिस वजह से ये शिवरात्रि और भी ज्यादा खास होने वाली है। जानिए महाशिवरात्रि पर किन राशियों पर भगवान भोलेनाथ की रहेगी कृपा।
इस महाशिवरात्रि 4 राशियों पर भोलेनाथ की रहेगी कृपा
मेष राशि (Aries Horoscope)
महाशिवरात्रि पर मेष राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी। महादेव की कृपा से आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन कमाने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय अच्छा है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
महाशिवरात्रि पर वृषभ राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में अच्छी तरक्की हासिल कर सकेंगे। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। कमाई के साधनों में बढ़ोतरी होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
इस महाशिवरात्रि धनु राशि वालों पर भी भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। करियर में आप ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से इंप्रेस रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ इस राशि वालों पर भी मेहरबान रहेंगे। हर क्षेत्र में सुनहरी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे।
