Mahakumbh 2025 Shahi Snan Date: इस दिन से शुरू होगा महाकुंभ, यहां जानिए शाही स्नान की सारी तिथियां और महत्व

Mahakumbh 2025 Shahi Snan Date: महाकुंभ जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार ये कुंभ प्रयागराज में लगने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं महाकुंभ के दौरान शाही स्नान कब- कब किया जाएगा। यहां नोट करें शाही स्नान की तिथियां।

Mahakumbh 2025 Shahi Snan Date: साल 2025 में महाकुंभ की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन से होगी और इसका समापन फरवरी के महीने में होगा। 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक महाकुंभ चलेगा। प्रयागराज में महाकुंभ पूरे 12 साल बाद लगता है। 12 साल बाद लगने के कारण ये कुंभ अपने आप में ही बहुत ही खास होता है। कुंभ के मेले में ना केवल भारत के ही लोग बल्कि विदेश के लोग भी स्नान करने आते हैं और इसका हिस्सा बनते हैं। महाकुंभ के समय में भक्तों के द्वारा गंगा स्नान किया जाता है और प्रभु कि भक्ति की जाती है। इसके साथ ही इस दौरान शाही स्नान करने की भी परंपरा है। ऐसे में चलिए जानते हैं महाकुंभ के समय में शाही स्नान कब- कब किया जाएगा।

Mahakumbh 2025 Shahi Snan Date (महाकुंभ शाही स्नान तिथियां 2025)

  • 13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा- पहला शाही स्नान
  • 14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति- दूसरा शाही स्नान
  • 29 जनवरी 2025- मौनी अमावस्या-तीसरा शाही स्नान
  • 3 फरवरी 2025- बसंत पंचमी- चौथा शाही स्नान
  • 12 फरवरी 2025 माघी पूर्णिमा- पांचवां शाही स्नान
  • 26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि- छठा शाही स्नान

Mahakumbh Shahi Snan Niyam (महाकुंभ शाही स्नान नियम)

महाकुंभ में शाही स्नान करने के लिए खास नियम बनाए गए हैं। ये स्नान सुबह ही सुबह किया जाता है। इसके साथ ही शाही स्नान पहले साधु संतों के द्वारा किया जाता है। उसके बाद आमजन इस स्नान को कर सकते हैं। शाही स्नान के समय साबुन और शौंपू का लगाना वर्जित माना जाता है। इसके साथ ही शाही स्नान करने के बाद दान जरूर करना चाहिए। आप स्नान के बाद अपनी क्षमतानुसार लोगों को दान कर सकते हैं।

Mahakumbh Shahi Snan Ka Mahatav (महाकुंभ शाही स्नना महत्व)

शास्त्रों में महाकुंभ का बहुत ही खास महत्व है। इस समय में शाही स्नान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शाही स्नान करने से व्यक्ति को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। शाही स्नान अधिकतर साधु संत के द्बारा किया जाता है, लेकिन अब आमजन द्वारा भी ये स्नान किया जाता है। शाही स्नान करने मात्र से ही साधक को सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और उनका मन पवित्र हो जाता है।

End of Feed