Ujjain Mahashivratri 2025: आज रात 2:30 बजे खुलेंगे महाकालेश्वर के द्वार, लगातार 44 घंटे होगे महादेव के दर्शन, यहां से जानें महाकाल की पूजा और आरती का समय

Ujjain Mahashivratri 2025: उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के दिन महाकाल के दर्शन होंगे। भगवान का श्रृंगार किया जाएगा। यहां से जानें, महाकाल मंदिर के पट खुलने का समय, आरती और पूजा का समय।

Ujjain Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी महाशिवरात्रि मनाने की तैयारी हो चुकी है। खास बात ये है कि महाशिवरात्रि के खास मौके पर लगातार 44 घंटे तक बाबा महाकाल की पूजा होगी। मंडप की तरह महाकाल का दरबार सजेगा तो भगवान महाकाल का भी दूल्हे सा श्रृंगार किया जाएगा। इस खास दिन के लिए ही देश-विदेश से सजावट के लिए फूल मंगाए गए हैं। वहीं, श्रृंगार से पहले महाकुंभ के गंगाजल से महाकाल का स्नान भी होना है। यहां से आप महाकालेश्वर की पट खुलने का समय, पूजा और आरती का समय जान सकते हैं।

Ujjain Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple Today Aarti Puja Timing Schedule

कब खुलेंगे महाकाल के द्वार?

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के त्योहार की शुरुआत फाल्गुन कृष्ण पंचमी 17 फरवरी से हो गई है और इसे महाशिवरात्रि के अगले दिन यानी 27 फरवरी तक मनाया जाएगा। भस्मार्ती हेतु महाकालेश्वर भगवान जी के मंगल पट प्रात: 2:30 बजे खुलेगे।

End of Feed