Magh Punrima Vrat Kab Hai 2024: माघ पूर्णिमा व्रत कब है 2024, जानिए तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Maghi Purnima 2024 Date, Time, Puja Vidhi And Mahatva: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा तिथि अत्यंत ही शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस दिन जो मनुष्य प्रयाग में गंगा स्नान करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए इस साल माघ पूर्णिमा कब है, क्यों मनाई जाती है और इस दिन क्या करते हैं।

Maghi Purnima 2024 Date, Time, Puja Vidhi And Mahatva (माघ पूर्णिमा 2024 तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि): हिंदू कैलेंडर अनुसार माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस तिथि पर स्नान, दान और जप करना बेहद पुण्य फलदायी बताया गया है। ये माघ महीने के स्नान का आखिरी दिन भी होता है। मान्यता है इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सुख-सौभाग्य, धन, संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी। जानिए इसका महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि।

magh purnima 2024 date

Magh Purnima 2024 Date, Time And Puja Vidhi

माघ पूर्णिमा कब है 2024 (Magh Purnima Kab Hai 2024)

इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाती है। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 23 फरवरी 2024 की दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर होगा और इसकी समाप्ति 24 फरवरी की शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगी। पूर्णिमा के दिन सुबह-सुबह गंगा स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

End of Feed