Magh Purnima Daan (माघ पूर्णिमा दान): पूर्णिमा की तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करने का विशेष-विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति माघ के पूरे महीने में स्नान, ध्यान और दान का लाभ नहीं उठा पाता है वो माघ पूर्णिमा के दिन ऐसा करके अनंत सुख और शांति की प्राप्ति कर सकता है। इस साल माघ पूर्णिमा का पर्व 12 फरवरी को बुधवार के दिन पड़ेगा। इस दिन कई लोग अपने घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा करवाते हैं क्योंकि ये दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन दान-दक्षिणा करने का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में जान लें इस दिन किन चीजों के दान से पुण्य की होती है प्राप्ति।
Magh Purnima Daan
माघ पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए (Magh Purnima Par Kya Daan Karna Chahiye)
- गुड़
- घी
- कपास
- लड्डू
- फल
- अन्न
- वस्त्र
- धन
- तिल
- गौदान
माघ पूर्णिमा पर दान के फायदे (Magh Purnima Par Daan Ke Fayde)
माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद दान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन दान करने से पूरे माघ महीने में किए जाने वाले दान का पुण्य एक साथ प्राप्त हो जाता है। इस दिन गौदान, वस्त्र, गुड़, घी, कपास, लड्डू, फल, अन्न आदि चीज़ों का दान बेहद शुभ माना जाता है। दान के अलावा इस दिन परिवार के सदस्यों के संग भगवान सत्यनारायण की कथा सुनना भी बेहद शुभ होता है।
