Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, जानिए इसकी पूजा विधि और महत्व क्या है

Gupt Navratri 2025 Date And Time: माघ महीने में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा की अराधना गुप्त रूप से की जाती है। चलिए आपको बताते हैं माघ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और इसका महत्व क्या है।

Gupt Navratri 2025 Date And Time: माघ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करने के साथ-साथ दस महाविद्यियाओं की भी पूजा होती है। यही कारण है कि ये नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाती है। मान्यताओं अनुसार गुप्त नवरात्रि में व्रत-पूजन करने से जीवन के सभी दुखों से निजात मिल जाता है। आमतौर पर गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक, साधक और अघोरी सिद्धि पाने के लिए गुप्त साधना करते हैं। चलिए आपको बताते हैं गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Gupt Navratri 2025 Date And Time

Gupt Navratri 2025 Date And Time

गुप्त नवरात्रि 2025 (Magh Gupt Navratri 2025 Date)

माघ गुप्त नवरात्रि इस साल 30 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगी। पंचांग अनुसार ये नवरात्रि हर साल माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर दशमी तिथि तक मनाई जाती है।

End of Feed