Magh Gupt Navratri 2023: आज से माघ गुप्त नवरात्र शुरू, अपने शहर में इस समय घटस्थापना, भूल से न करें ये गलतियां

  • Edited by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 22, 2023, 07:24 AM IST

Magh Gupt Navratri 2023 Date,Time, Ghatsthapna Muhurat Time City Wise: हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि को अंत होती है। इस दौरान देवी भगवती के नौ स्वरूपों व दस महाविद्याओं की पूजा का विधान है। गुप्त नवरात्रि तंत्र मंत्र की साधना के लिए भी विशेष मानी जाती है। यहां देखें आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त व समय

Magh Gupt Navratri 2023 Date,Time, Ghatsthapna Muhurat Time City Wise: सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार सालभर में चार बार नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो सार्वजनिक रूप से (Gupt Navratri 2023 ) मनाई जाती है। प्रथम माघ महीने में मनाई जाती है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहा (Gupt Navratri 2023 Date) जाता है। इन नौ दिनों देवी भगवती के नौ स्वरूपों व दस महाविद्याओं की पूजा का विधान है। यह नवरात्रि तंत्र मंत्र की साधना के लिए विशेष मानी जाती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों देवी भगवती के नौ स्वरूपों और दस महाविद्याओं की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष फल की (Gupt Navratri 2023 Upay) प्राप्ति होती है। साथ ही सभी कष्टों की निवारण होता है और जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है।

Magh Gupt Navratri 2023

माघ गुप्त नवरात्रि 2023 तिथि, शुभ मुहूर्त, घट स्थापना मुहूर्त

आमतौर पर गुप्त नवरात्रि तंत्र विद्याओं को सिद्ध करने के लिए विशेष होती है। हिंदु पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि आज यानी 22 जनवरी 2023, रविवार से शुरू होकर 30 जनवरी, शुक्रवार को (Gupt Navratri 2023 Date and Time) समाप्त होगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार ये नौ दिन तंत्र मंत्र की साधना के लिए बेहद खास माने जाते हैं।अघोड़ी व तांत्रिक तंत्र मंत्र को सिद्ध करने के लिए दस महाविद्याओं की विधिवत पूजा अर्चना व यज्ञ करते हैं। यहां देखें गुप्त नवरात्रि पूजा मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त व आपके शहर में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

End of Feed