Magh Bihu Date 2024: बिहू को पूर्वोत्तर राज्यों में एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह असम का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह अवकाश वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। इस महीने में साल का पहला बिहू मनाया जाता है, जिसे लोग भगोली या माघ बिहू (साल का पहला बिहू) के नाम से जानते हैं। 15 जनवरी को साल 2024 का पहला बिहू मनाया जाएगा। बिहू पूरे एक सप्ताह तक चलता है। पूरे साल में तीन बिहू मनाये जाते हैं। आइए जानते हैं कब है बिहू और इसके महत्व के बारे में।
माघ बिहू 2024 तारीख ( Magh Bihu Date 2024)
माघ बिहू का त्योहार हर साल मकर संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस बार माघ बिहू पर्व 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। हर जगह इस त्योहार को मनाने के अलग- अलग तरीका है। बिहू का त्योहार नये फसल की कटाई के रूप में मनाया जाता है।माघ बिहू नियम ( Magh Bihu Niyam)
- इस त्योहार को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।
- सुबह उठकर पवित्र स्नान करें।
- इस दिन गंगा में स्नान करना अत्यंत लाभकारी बताया गया है इसलिए गंगा में स्नान अवश्य करें।
- विधि पूर्वक सूर्य देव की पूजा करें।
- भगवान सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें।
- धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते रहें और तीर्थ स्थलों के दर्शन करें।
