Ganesh Laxmi Ji Ki Murti Kaise Rakhe: आज दिवाली के दिन घर-घर में गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी। धनतेरस की दिन की लोग गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीद लाते हैं और आज दिवाली के दिन इसे स्थापित करते हैं। लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों को सही दिशा में और सही तरीके से रखने से भगवान की कृपा बरसती है। आज मूर्ति रखते हुए कई लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि लक्ष्मी गणेश की मूर्ति कैसे रखें? तो आपको इस सवाल का जवाब यहां से मिलेगा। साथ ही यहां बताया गया है कि गणेश जी के किस साइड मां लक्ष्मी की मूर्ति को रखनी है।
लक्ष्मी गणेश मूर्ति पोजिशन इन हिंदी (pic credit: canva)
लक्ष्मी गणेश की मूर्ति कैसे रखें?
घर में गणेश मूर्ति का मुख पूर्व या पश्चिम दिशा में होना चाहिए, जबकि पूजा करते समय आपका मुख मूर्ति की ओर होना चाहिए। गणेश लक्ष्मी मूर्ति के लिए, उन्हें घर या पूजा कक्ष के प्रवेश द्वार के सामने, आदर्श रूप से उत्तर या उत्तर-पूर्व की दीवार पर रखें। मूर्तियों का मुख पूजा करते समय आपकी ओर (दक्षिण या पश्चिम की ओर) होना चाहिए।
गणेश जी के किस साइड हों मां लक्ष्मी की मूर्ति?
मां लक्ष्मी को हमेशा भगवान गणेश के दाईं ओर रखना चाहिए। बाईं ओर से भगवान गणेश बाधाओं को हटाते हैं तो वहीं दाईं ओर से मां लक्ष्मी की वजह से समृद्धि का आगमन होता है। भगवान गणेश की दाईं ओर मां लक्ष्मी को बैठाने की एक वजह ये भी है क्योंकि दोनों पति-पत्नी नहीं है। धार्मिक मान्यता के हिसाब से पत्नी पति की बाईं ओर बैठती है।
पुरानी लक्ष्मी गणेश मूर्ति का क्या करना चाहिए?
पुरानी मूर्तियों को कभी भी या कहीं भी फेंकना या अपवित्र स्थान पर रखना अनुचित माना जाता है। पूजा के बाद पुरानी मूर्तियों को श्रद्धा के साथ किसी नदी, तालाब या साफ बहते जल में विसर्जित कर दें। मूर्ति विसर्जन के लिए सोमवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। मंगलवार को कभी भी मूर्ति विसर्जन ना करें।
