Lakshmi Jayanti 2024 Puja Vidhi: लक्ष्मी जयंती का व्रत हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही क्षीर सागर के मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इस कारण इस दिन लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है। लक्ष्मी जयंती को माता लक्ष्मी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि- विधान से करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस साल लक्ष्मी जयंती 25 मार्च को मनाई जाएगी। ये दिन कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा के कारोबार में तरक्की होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा कैसे करनी चाहिए। यहां जानें पूरी विधि।
Lakshmi Jayanti 2024 Puja Vidhi (लक्ष्मी जयंती पूजा विधि)
- इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद साफ चौकी पर माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
- इस दिन माता लक्ष्मी को फल, फूल अक्षत अर्पित करें।
- लक्ष्मी जयंती के दिन घी का दीपक जलाएं।
- इसके बाद माता लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें और आरती करें।
- अंत में भोग लगाकर सब में प्रसाद बांटे।
