Laddu Gopal Puja Vidhi In Hindi: जन्माष्टमी पर इस तरह करें लड्डू गोपाल की पूजा, यहां जानें पूरी विधि और शुभ मुहूर्त

Laddu Gopal Puja Vidhi In Hindi: जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के लड्डू गोपाल रूप की पूजा का विधान है। इस दिन विधिपूर्वक बाल कृष्ण की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं घर में लड्डू गोपाल की पूजा कैसे करें। यहां जानें पूरी विधि।

Laddu Gopal Puja Vidhi In Hindi: जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। भगवान कृष्ण ने भादव मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को दिन मध्य रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में कंश के कारागार में देवकी के गर्भ से जन्म लिया था। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को यानि आज मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी पर भगवान के लड्डू गोपाल रूप की पूजा की जाती है। जिन लोगों के घर में लड्डू गोपाल होते हैं उनको जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ करनी चाहिए। बाल गोपाल की पूजा करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है और हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानें लड्डू गोपाल की पूजा विधि के बारे में।

Laddu Gopal Puja Vidhi In Hindi (लड्डू गोपाल पूजा विधि)

  • जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का सबसे पहले दूध, दही और गंगाजल से स्नान कराएं।
  • उसके बाद बाल गोपाल को नये लाल, पीले या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं।
  • फिर लड्डू गोपाल को आसन पर बैठाकर झूले पर बैठाएं।
  • उसके बाद उनके सिर पर मोर मुकुट सजाएं और गले में वैजंयती माना पहनाएं।
  • हाथों में छोटी सी मुरली रख दें और कानों में कुंडल पहनाएं।
  • उसके बाद माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और भोग में माखन मिश्री के साथ तुलसी दल जरूर रखें।
  • फिर कृष्ण जन्माष्टमी की कथा का पाठ करें और बाल गोपाल की आरती करें।
  • अंत में आरती करने के बाद बाल गोपाल को झूला झूलाएं और माखन मिश्री का भोग लगाएं।
  • भोग लगाने के बाद वो प्रसाद स्वंय भी ग्रहण करें और सबको वितरित करें।

End of Feed