क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

Kyon manai jati hai Dev Uthani Ekadashi 2025: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाता है। इसको प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं कि इस पर्व को मनाने के पीछे का क्या कारण है।

Kyon manai jati hai Dev Uthani Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी में से कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी का स्थान सबसे ऊंचा है। इसे 'देवउठनी एकादशी', 'प्रबोधिनी एकादशी' या 'देवोत्थान एकादशी' के नाम से जाना जाता है। यह वह दिन है जब चार महीने की योगनिद्रा से भगवान विष्णु जागते हैं और संसार में दोबारा शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।

devuthani ekadashi 2025

क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी

2025 में यह पावन पर्व 1 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। अधिकतर लोग 1 नवंबर को ही व्रत और पूजन करेंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी 2 नवंबर को मनाएंगे। व्रत का पराण 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे के बाद होगा। यह पर्व दीपावली 10 दिन बाद आता है। इस दिन से ही चातुर्मास की समाप्ति हो जाती है।

End of Feed