Janmashtami Vrat 2024 Parana Time And Vidhi (जन्माष्टमी व्रत कब खोलें 2024): इस साल कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 26 अगस्त को रखा जा रहा है। इस व्रत में भक्त अन्न का सेवन नहीं करते और रात 12 बजे बाल गोपाल की विधि विधान पूजा करते हैं। कई लोग इस व्रत का पारण रात 12 बजे के बाद कर लेते हैं तो वहीं कुछ लोग अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोलते हैं। वहीं कुछ भक्त ऐसे भी होते हैं जो अष्टमी तिथि के समाप्त होने पर व्रत खोलते हैं। चलिए जानते हैं इस साल जन्माष्टमी व्रत का पारण समय क्या रहेगा और कैसे ये व्रत खोला जाता है।
Krishna Janmashtami Vrat 2024 Parana Time
जन्माष्टमी व्रत कब खोलें (Janmashtami Vrat Kab Khole)
जन्माष्टमी व्रत का पारण रात 12 बजे के बाद और अगले दिन भी किया जाता है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी समय जन्माष्टमी व्रत खोल सकते हैं। नीचे हम आपको जन्माष्टमी व्रत खोलने के तीन मुहूर्तों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जन्माष्टमी व्रत खोलने का समय (Janmashtami Vrat Kholne Ka Samay)
| जन्माष्टमी व्रत पारण समय (धर्म शास्त्र के अनुसार | 27 अगस्त को 03:38 PM के बाद |
| धर्म शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण समय | 27 अगस्त को सुबह 05:57 बजे के बाद |
| वर्तमान में समाज में प्रचलित पारण समय | 26 अगस्त की रात 12 बजकर 45 मिनट के बाद |
जन्माष्टमी व्रत कितने बजे खोलें (Janmashtami Vrat Kitne Baje Khole)
जन्माष्टमी व्रत अधिकतर लोग रात 12 बजे कृष्ण जी की पूजा करने के बाद खोल लेते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पारण के समय सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
जन्माष्टमी व्रत खोलन की विधि (Janmashtami Vrat Kholne Ki Vidhi)
जन्माष्टमी व्रत पारण करने से पहले विधि विधान कृष्ण भगवान की पूजा करें। उन्हें भोग अर्पित करें। फिर भोग में चढ़ाई गई चीजों को खाकर व्रत खोल लें।
